उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के जोनिहा बस स्टॉप के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार बृद्ध घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बावन गांव निवासी श्याम सुंदर का 60 वर्षीय पुत्र शिव लखन ई-रिक्से पर सवार होकर शहर कचहरी तारीख करने आ रहा था।

जैसे ही उसका रिक्सा राधा नगर थाना क्षेत्र के जोनिहा बस स्टॉप के समीप पहुंचा। तभी रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्से पर सवार शिव लखन घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share