उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवांरा गांव में घर में काम करते समय बिजली के कटे तार में हाथ लगने से युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बवांरा गांव निवासी नबी अहमद का 38 वर्षीय पुत्र रईस अहमद घर में कुछ काम कर रहा था।

तभी बिजली के कटे तार में उसका हाथ लग गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया किसी तरह परिजनो ने उसको करंट से अलग किया। और घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share