G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे महिला घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी स्वर्गीय सुखपाल की 60 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी घर के बाहर बैठी थी।

तभी सामने से निकले ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर से सरस्वती देवी घायल हो गई घटना की सूचना परिजनों ने फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share