G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में साइकिल से जा रही लड़की से बाइक सवार युवक टकरा कर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जहानाबाद थाना क्षेत्र के जहिराबाद गांव निवासी गंगा राम निषाद का 40 वर्षीय पुत्र अवधेश निषाद बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिंदकी कस्बे आया था।

तभी वह साइकिल सवार लड़की से टकरा कर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं परिजन उसको अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share