उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के पूरइया खेड़ा रहमतपुर गांव निवासी छेदा लाल का 40 वर्षीय पुत्र शत्रुघन बाइक पर सवार होकर ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक गांव अपनी बहन के घर जा रहा था। जब वह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा कस्बे से आगे बढ़ा तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे शत्रुघन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं वहीं घटना के बारे में घायल के पुत्र विष्णु ने बताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share