उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के नगर पंचायत खखरेरू के वार्ड नंबर 4 जोधा सिंह नगर (सलवन) में एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जोधा सिंह नगर में रहने वाला संदीप कुमार पुत्र अमरनाथ 20 वर्ष आज सुबह लगभग 8 बजे घर पर स्टेबलाइजर में करंट न आने के कारण उसको चेक कर रहा था तभी अचानक स्टेबलाइजर में करंट आने से युवक की मृत्यु हो गई। घरेलू कार्य में लगे परिजनों को जैसे ही जानकारी हुई युवक को लेकर प्राइवेट चिकित्सक के पास गए। जहां पर प्राइवेट चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह गांव में ही छोटी सी परचून की दुकान चलाता था। घटना के संबंध में खखरेरू थानाध्यक्ष प्रमोद राव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी मिलने पर विधिक कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By