उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत सनगांव में सी 3 संस्था के सहयोग से किशोरी दिवस भव्य रूप से मनाया गया। जिसमें मुख्य अथिति जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह यादव को ग्राम प्रधान बलवीर सिंह यादव ने फूलों की गुलदस्ता भेट किया उपस्थिति रहे डीपीओ साहब सिंह यादव ने बैठक में मौजूद किशोरियों का मार्गदर्शन करते हुए स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण पर जानकारी दि गई। बीपीसी अरविन्द कुमार (सी 3) द्वारा महिला सुरक्षा तथा हेल्पलाइन नंबर के विषय में जानकारी दी गई। तथा बीसी पीएम जावेद आलम द्वारा किशोरियों को सेनेटरी पेड वितरण कराया गया । तथा किशोरियों को आयरन की गोली खाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य सेविका शशि द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी गई। वही कक्षा 10 व कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली किशोरियों को डीपीओ साहब सिंह यादव एवं ग्राम प्रधान बलवीर सिंह यादव द्वारा दीवार घड़ी देकर पुरस्कृत किया गया। और छात्राओं को पढाई के हौसला अफ़ज़ाई किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ अरविंद कुमार, एवं ग्राम प्रधान बलवीर सिंह यादव,अरविन्द यादव, बीपीसी अरविन्द कुमार सी3, आगनवाड़ी मुख्य सेविका – शशि देवी , सीएचओअंजू देवी, आगनवाड़ी- तारा देवी, आशा – रिंकी, अंजना पंचायत सहायक – प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share