G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सौरा में दो बाइको की भिड़ंत में एक बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के धारुपुर गाँव निवासी रमेश का 40 वर्षीय पुत्र रामू जो राजगीर है। सौरा में बन रही नई फैक्ट्री का निर्माण कार्य करने गया था। दोपहर में खाना खाने की छुट्टी होने पर बाइक से घर खाना खाने जा रहा था।

तभी दूसरी बाइक से टकराकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे कि जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी विकास और पायलेट मोबीन खान ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share