उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव के समीप आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय अधेड़ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हैबतपुर का निवासी लक्ष्मण का 55 वर्षीय पुत्र रामनारायण गांव के समीप लगे आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। तभी पेड़ की डाल से उसका पैर फिसला और वह पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया।

परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share