G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मिर्जापुर व कानपुर से आये रक्तमित्रो ने हर जिले में जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं रक्तदान किया।

बताते चले कि मिर्जापुर की संस्था विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट से अमन कुमार सेठ व निफा कानपुर से हर्षित शुक्ला शनिवार संध्या के समय फतेहपुर पहुचे तथा पहुंचते ही दोनों ने रक्तदान करने की इच्छा प्रकट किया।

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फॉउंडेशन के प्रबंधक (मित्र) गुरमीत सिंह के साथ रक्तकेन्द्र पहुंच कर अमन कुमार सेठ ने अपना 29 वां रक्तदान व हर्षित शुक्ला ने अपना 33 वां रक्तदान दोआबा की धरती पर किया। जागरूकता अभियान को देख मलवा थानां क्षेत्र के अल्लीपुर से आये मोहित ने भी रक्तदान की इच्छा ब्यक्त किया।

संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फॉउंडेशन से जुड़ कर अपना पहला स्वेच्छिक रक्तदान किया , इस अवसर पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी से गुरमीत सिंह, रक्तमित्र संगठन बनारस से सौम्या दुबे, विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट से मोहित व रक्तकेन्द्र से अनामिका, संजना, अनुस उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share