G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चाँदपुर थानां क्षेत्र के मदरी गाँव मे सन्दिग्ध अवस्था मे विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के मदरी गाँव निवासी पीयूष यादव की 24 वर्षीय पत्नी वंदना यादव ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतिका के भाई सुरेंद्र ने बताया हमारी बहन की शादी 20 जून 2020 को हुई थी। घटना के बारे में दबी ज़बान घर मे ज़ेवर को लेकर हुए विवाद की बात कही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share