उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक सम्मान सभा का आयोजन कर संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु तेरह ब्लॉक अध्यक्षों एवं आठ नगर पंचायत व एक नगर पालिका प्रभारी की नियुक्ति घोषणा की गई। इसी के साथ ही जिला संगठन के कार्यों की समीक्षा एवं उस पर अनुशासन बनाए रखने हेतु वरिष्ठ नेताओं की एक अनुशासन समिति का भी गठन किया गया। नव नियुक्ति नगर पंचायत अध्यक्षों में अजीत सिंह अशोथर, असगर अली खागा, राम हरी सोनकर किसनपुर, शोएब सिद्दीकी खखरेरू, राकेश पटेल ‘करीकान धाता, दीपू यादव जहानाबाद, शेखर रावत बहुवा, मो०हैरिस हाथगांव के साथ ही तेरह ब्लॉक अध्यक्षों में सौरभ सिंह अशोथर, सबनम बहुवा, भीम सिंह पासवान भिटौरा, राजेंद्र पासवान हसवा, मो०अकरम उर्फ काले तेलियानी, बीरेंद्र सचान अमौली, गौरव मिश्रा देवमई, अंकित पटेल खजुहा, को कोआलोक सिंह मलवा, नरेश कुमार ‘ऐरायां, तौकीर अहमद धाता, आशीष सिंह उर्फ गुड्डू को हाथगांव, राजेंद्र सिंह यादव बिजई पुर को नियुक्ति किया गया है इसी के साथ जिला महामंत्री अनुराग नारायण मिश्रा को फ्रंटल संगठनों का प्रभारी बनाया गया।

जिले के संगठन में अनुशासन बनाए रखने हेतु एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमें सर्व श्रवण कुमार गौड़, आफताब भाई, फूल सिंह यादव, सईदुल भाई व मुन्ना अग्निहोत्री को रखा गया है। उक्त आयोजिक समारोह में ही जिला प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे को मीडिया प्रभारी का दायित्व भी सौंपा गया है। समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संगठन प्रभारी राजन तिवारी ने मुख्य अतिथि ए आई सी सी अभिमन्यु सिंह के साथ उपस्थित नेता सुधाकर अवस्थी, राजेंद्र शुक्ला, शेख एजाज अहमद, मोहसिन खान, अभिषेक प्रताप सिंह माधुरी रावत आदि के साथ सैकड़ो कांग्रेस कार्य कर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share