G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मवईया जमालपुर गांव के समीप खेत की मेड बांधने गए इंटर के छात्र का पैर मेड पर फिसल गया और छात्र समीप में स्थित तालाब के गहरे पानी में डूब गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मवईया जमालपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव का 20 वर्षीय पुत्र गौरव यादव आज सुबह अपने खेत की मेड बांधने गया था। तभी उसका खेत की मेड पर पैर फिसला और वह समीप स्थित तालाब के गहरे पानी में डूब गया।

परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको तालाब से बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत छात्र को मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया। वहीं साथ आए परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share