उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के काजी का पुरवा गांव में बीती रात सोते समय महिला को किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के काजी का पुरवा गांव निवासी कमलेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी संगीता देवी बीती रात घर में सो रही थी। तभी उसको किसी ज़हरीले कीड़े ने काट लिया कीड़े के काटने की बात संगीता देवी ने परिजनों को रात में नहीं बताई।
सुबह जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तो घटना की सूचना परिजनों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
