G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला कालकन रोड पर बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में आग लगने के बाद एक व्यक्ति मकान में फंस गया।सूचना पर पहुची पुलिस ने कड़ी मशक्कत बाद उसको घर से बाहर निकालकर आग पर काबू पाया है। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपए की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है।

कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला के रहने वाले पारस गुप्ता पुत्र स्व-बाल गोविंद गुप्ता के मकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद आग की लपट के बीच एक व्यक्ति राजेन्द्र शुक्ला उर्फ बब्लू फंस गए। पीड़ित मकान मालिक के सूचना पर पहुची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घर के अंदर फंसे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। पीड़ित मकान मालिक पारस गुप्ता ने बताया कि घर पर बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने के बाद सभी लोग घर के बाहर आ गए लेकिन एक व्यक्ति मकान में फंस गया था। आग लगने से घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। जिससे करीब 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड टीम के अग्निशमन के दीपक कुमार ने बताया कि टीम के साथ मौके पर जाकर आग पर काबू पा लिया गया है। एक व्यक्ति मकान में फंस गया था उसको समय से सुरक्षित बाहर निकालकर बचा लिया गया। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share