G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लौगांव गांव के समीप स्थित खेतो में आज सुबह काम करने गए किसान को ज़हरीले सांप ने काट लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लौगांव गांव निवासी छत्रपाल सिंह का 41 वर्षीय पुत्र देवेंद्र सिंह आज सुबह गाँव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गया था।

तभी वहाँ उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी पायलट सचिन के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share