G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के रिठवाँ गांव निवासी शदाशिव का 35 वर्षीय पुत्र नरेश कुमार बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आया था।

बीती रात वापस घर जाते समय राधा नगर थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड पर अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share