उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिला अस्पताल में एक गम्भीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए लाया गया। जो मन्दिर की छत पर चढ़कर तार हटाते समय नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसे डॉक्टर ने जाँच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बाँदा जनपद के मरका थानां क्षेत्र के बाकल गांव निवासी शिव बोधन का 35 वर्षीय पुत्र पंकज औगासी में स्थित जोगनी माता के मंदिर के ट्रस्टी का पुत्र था।

वह आज मन्दिर में निर्माण कार्य को देखने गया था। तभी मंदिर के ऊपर चढ़कर तार हटाते समय 20 फिट ऊपर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे के जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको अपने वाहन से इलाज के लिए फ़तेहपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। वही साथ आये मृतक के परिजन शव अपने साथ लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share