G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थानां क्षेत्र के दूबेपुर गाँव मैं सन्दिग्ध अवस्था में महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी लल्लू सविता की 24 वर्षीय पत्नी पूनम देवी ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे गाजीपुर थाना क्षेत्र के पखरौली गाँव निवासी मृतिका के पिता विजय पाल ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share