उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजईपुर गांव की समीप दो बाईकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के सवांत गांव निवासी रामभवन का 25 वर्षीय पुत्र दुर्गा प्रसाद बाइक पर सवार होकर किशनपुर थाना क्षेत्र किसी काम से गया था।

जब वह विजईपुर के समय पहुंचा तभी दूसरी बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमे दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दुर्गा प्रसाद को सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। और दूसरा बाइक सवार अपना कहीं और इलाज करने चला गया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर दुर्गा उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share