उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के तारा पर मजरे सुदनपुर गांव में सन्दिग्ध अवस्था में किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तारा पर मजरे सूदनपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू ने घर के अंदर सन्दिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब किशोरी को फाँसी के फन्दे से लटका हुआ देखा तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share