उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें रिक्शा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर गांव निवासी कल्लू का 40 वर्षीय पुत्र गोपाल जो ई-रिक्शा चालक है। आज वह अपना रिक्शा लेकर किसी काम से हरदो गया था।

तभी उसका रिक्शा अनियंत्रित होगा पलट गया। जिसमें रिक्सा चालक गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share