G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के बीबी हाट गाँव मे किशोरी ने घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ ख़ाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बीबी हाट गाँव निवासी सुरेंद्र कुमार की 16 वर्षीय पुत्री नेहा देवी ने घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ ख़ाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजनों ने घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share