G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के पड़री गाँव मे आज किशोर की नहर में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के पड़री गाँव निवासी राम भवन के 15 वर्षीय पुत्र कुंदन की नहर में डूबने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुँची राजस्व टीम द्वारा उपस्थित रहकर सम्पूर्ण घटना की जाँच की गयी। मृतक के परिजन को पोस्टमार्टम कराने हेतु अवगत करा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होते ही मृतक के परिजन को सहायता धनराशि तत्काल उपलब्ध कराने की कार्यवाई की जा रही है। घटना की जानकारी प्रेस नोट जारी कर उप जिलाधिकारी सदर ने दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share