उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के लंका रोड पर स्थित अपने घर की छत पर खेल रही बालिका नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लंका रोड निवासी धर्मेंद्र की 9 वर्षीय पुत्री राधिका अपने घर की छत पर खेल रही थी।

तभी वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत बालिका को मृत घोषित कर दिया। जिससे साथ आए परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!