उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के अकबरपुर चोराई गांव में घर में काम करते समय स्टैंड फैन में उतरे करंट की चपेट में आकर महिला झुलस गई। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अकबरपुर चोराई गांव निवासी मोहम्मद शरीफ की 21 वर्षीय पत्नी सामरीन बानो घर में झाड़ू लगा रही थी।
तभी समीप रखे स्टैंड फैन को हाथ से हटाते समय फैन में उतरे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
