उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमराव गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार दो महिलाएं व एक किशोर घायल हो गया। घायलो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी इदरीस की 45 वर्षीय पत्नी सरवरी व शब्बीर की 55 वर्षीय पत्नी किस्मतुन और शकील का 12 वर्षीय पुत्र रिजवान सभी एक ही ई-रिक्शा पर सवार होकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महाजनपुरा गांव चालिसवे के फतिया में शरीफ होने जा रहे थे।

जब उनका रिक्शा थाना क्षेत्र के जमरांवा गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार रिजवान, सरवरी और किस्मतुन तीनो घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए हुसैनगंज स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!