उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के बहरामपुर गाँव निवासी स्व. श्याम लाल सोनकर का 45 वर्षीय पुत्र बसंत लाल सोनकर गाँव के समीप रेलवे लाइन के पार शौचक्रिया करने गया था। वहाँ से वापस घर लौटते समय रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादशे कि जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share