उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जिला अस्पताल में बिना टेंडर के कैंटीन खोलने के लिए लगाया गया शेड सोसल मीडिया में खबर वायरल होने पर ज़िम्मेदारो ने संज्ञान में लेते हुए तुरन्त हटवा दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन ने रातों रात कैंटीन शेड लगावा दिया जो कि नियमों के विरुद्ध था। सरकारी संस्थानों में बिना लाइसेंस के कैंटीन और मेस का संचालन नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद, सभी मानकों को नज़र अंदाज करते हुए इस अवैध कैंटीन को खोने के लिए शेड लगाया गया था।


इस घटना ने जिम्मेदारों का कटघरे में खड़ा कर दिया। सारे नियम कायदे कानून को दरकिनार कर अपनी मनमानी सामने आई। सोसल मीडिया में खबर वायरल होने के बाद तुरन्त जिम्मेदारों ने शेड को तो हटवा दिया। अब क्या जिन्होंने कैंटीन शेड लगाने की परमीसन दी थी उनके विरुद्ध ज़िम्मेदार कोई ठोस कार्यवाई करेंगे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share