उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के पंचम पुरवा मजरे जगदीशपुर गांव के रहने वाले संतोष कोरी के पुत्र शिवम कोटी के साथ बीते दिनों टेंट हाउस में काम करने के दौरान आनंद तिवारी और उनके साथियों द्वारा शिवम कोरी के साथ मारपीट कर लोहे के प्लास से उसके नाखून उखड़ कर जेसीबी से गठ्ठा खोदकर गाड़ने का प्रयास किया गया।

इस मामले को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती शिवम करी को देखने पहुंचे भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल वाल्मीकि ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा उसके उपचार में लापरवाही की जा रही और पुलिस ने इस मामले पर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को खुलेआम छोड़ने का काम किया है। बकेवर पुलिस पर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्रवाई की मांग की है जिला अस्पताल सहित CMO आफिस का घेराव कर प्रदर्शन करते हुवे कार्यवाई न करने पर चेतावनी देते हुए बड़े आंदोलन के बात कही है।


जहां जिला अस्पताल में पहुंचे लाव लश्कर के साथ कौशल वाल्मीकि ने जमकर नारेबाजी की पुलिस प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर अपनी लड़ाई खुद से लड़ने की बात कही इस दौरान उनके साथ भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष उपेंद्र, जिला अध्यक्ष शिव कुमार गौतम, राजेश पाटिल, मिथलेश कुमारी सहित सैकड़ों भीम आर्मी के कार्यक्रता मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!