उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में शिक्षकों के साथ सरकार व प्रशासन द्वारा अपनाये जा रहे दोयम दर्जे के दुर्व्र्यवहार से आक्रोशित शिक्षकों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को कलक्ट्रेट में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों के पक्ष में आवाज बुलंद की।

राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष अदीप सिंह के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने अपनी मांगों के बाबत बताया कि शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति पहले 15 जुलाई से किया जाना था। लेकिन उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने एक आदेश जारी कर उसे 08 जुलाई से कर दिया जो अव्यवहारिक है।


वहीं परिषदीय विद्यालयों में पंजीयन डिजीटलाईजेशन व ऑनलाइन उपस्थिति शिक्षकों की मुख्य समस्याओं के समाधान के बाद लागू किया जाय।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share