उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र के कुशुम्भी गाँव के समीप शौचक्रिया करने जाते समय मधु मक्खियों के हमले से पाँच लोग घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गाँव निवासी प्रमोद की 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी असोथर थानां क्षेत्र के कुसुम्भी गाँव अपने मायके गई थी। वही खेत में शौचक्रिया के लिए जाते समय मधु मक्खियो के हमले से

रेखा देवी, उसकी 16 वर्षीय पुत्री दीपा, 14 वर्षीय पुत्री संजना, 12 वर्षीय पुत्री प्राची और उसके भाई का 3 वर्षीय पुत्र पियांसु मधु मक्खियों के हमले से घायल हो गया।

घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!