G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के झाऊपुर गांव के समीप कटहल के पेड़ पर चढ़कर कटहल तोड़ते समय युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के झाऊपुर गांव निवासी स्वर्गीय जिगजोधन का 40 वर्षीय पुत्र रामचंद्र गांव के समीप कटहल के पेड़ पर चढ़कर कटहल तोड़ते समय नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादशे की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो तुरन्त घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share