उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गभर्वती महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि सुबह- शाम के समय पौष्टिक भोजन जरूर खाएं। जिससे जच्चा और बच्चा दोनों लोग स्वास्थ्य रहेगें। दूध, पनीर, फल, और मेवे काजू अखरोट, नरियल, बादाम खाने में शामिल करें। समय पर टीकाकरण अवश्य करवाते रहें। सदर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत विकास खंड हसवा कस्बे के कंपोजिट विधालय परिसर में आगनवाड़ी केंद्र में ग्राम प्रधान मो.राशिद रईश राईन एवं आंगनवाड़ी मुख्य सेविका विमला शर्मा के तत्वाधान में गर्भवती महिलाओं को गोद भराई कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य सेविका विमला शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को जानकारी दिया कि हरी- सब्जी, गाजर, मूली, चुकंदर, टमाटर, खीरा, इसके अलावा सेब, अगूंर, आनार,और पौष्टिक भोजन में अधिक से अधिक शुबह शाम खाने में शामिल करें। जिससे जन्म लेने के दौरान बच्चे स्वास्थ्य रहेगा। और माँ और बेटे दोनों लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ब्लॉक कोर्डिनेटर (सी 3 ) अरविन्द कुमार ने गर्भवती महिलाओं को प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत निशुल्क जांच व निशुल्क अल्ट्रासाउंड करवाने तथा आयरन, कैल्शियम के खाने के लिए समय समय पर खाने की जानकारी दिया। और उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलायें हर माह वजन जांच कराएं ताकि उनके शारीरिक विकास का पता चल सके। वहीं मुख्य सेविका अनीता वर्मा ने सभी गर्भवती महिलाओं का तिलक किया गया। इस अवसर पर पंचायत सहायक सीमा कुमारी मौर्य, आगनवाड़ी कार्यकत्री क्रमशः नितिन सिंह , सुखदा सिंह, प्रेमासिंह, सुमेरकली, ज्ञानमती, किरण देवी, गीता देवी, पनकी पूनम अनीता तथा गर्भवती महिलाओं में मंजू देवी, किरन देवी, रानू देवी देवी, गुड़िया देवी, अंजू सिंह, रेखा देवी, विमला देवी, मालती सिंह आदि मौजूद रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
