उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के अरबपुर चीत मजरे मवई गांव में पड़ोस में आई बारात में पटाखा छुड़ाते समय किशोर झुलस गया। जिसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अरबपुर चीत मजरे मवई गांव निवासी राजेश कुमार का 13 वर्षीय पुत्र बिपिन कुमार पड़ोस में बीती रात आई बारात में पटाखा छुड़ा रहा था।

तभी पटाखा हाथ मे ही छूट गया जिससे किशोर झुलस गया परिजनों को हादशे की जानकारी हुई तो घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर किशोर का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share