G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के चक्की नाका के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी स्वर्गीय भवानी शंकर मिश्रा का 40 वर्षीय पुत्र घनश्याम मिश्रा बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक मलवा थाना क्षेत्र के चक्की नाका के समीप पहुंची।

तभी ट्रक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share