उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मिले अज्ञात युवक के शव के।सम्बंध में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 29.09.2026 को समय लगभग 01:25 AM फतेहपुर रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था।जिसको एम्बुलेंस के सहायता से प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान अज्ञात व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। अज्ञात पुरुष का शव मोर्चरी हाऊस में सुरक्षित रखवाया गया है। मृतक की आयु लगभग 35 वर्ष प्रतीत होती है। मृतक की शिनाख्त हेतु यदि किसी थाना/चौकी अथवा किसी भी नागरिक को उक्त व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो कृपया थाना कोतवाली नगर, जनपद फतेहपुर के निम्नलिखित मोबाइल/दूरभाष नंबरों पर तत्काल सूचना देने का कष्ट करें। पहनावा – पहनावा टी शर्ट लाइनदार रंग सफेद बादामी, ग्रे/स्लेटी रंग का लोवर, दाहिने हाथ में सफेद धातु का कड़ा पहने हुए है। क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा।मो0 नं0-94544 01286, कोतवाली प्रभारी हेमन्त कुमार मिश्र मो0 नं0-9454403347
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

