उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भिखारीपुर में मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के भिखारीपुर मोहल्ला निवासी बाबू का 32 वर्षीय पुत्र होरी लाल पिछले कई सालों से मानसिक तनाव में रहता था। बताते है कि बुधवार की दोपहर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने जा प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई तुरन्त परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुचे। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने अल्लीपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज दौरान देर रात उसने दम तोड दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

