फतेहपुर जिले के हुसैनगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाई हुसैनगंज व खखरेरू क्षेत्र में वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर आभूषण लूट/चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा, घटना को अंजाम देने वाला एक आरोपी व लूट का आभूषण खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार; कब्जे से लूटी गयी नाक की पोंगी (कील), 2300/- रुपये नकद, मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद। मु0अ0सं0 256/2026, थाना हुसैनगंज वादी कोमल सिंह यादव निवासी ग्राम तूरीपार, ग्रामसभा लकड़ी, थाना हुसैनगंज द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक 27.09.2026 को समय करीब 12.30 बजे पुराना पंचायत भवन, ग्राम तूरीपार के पास उनकी वृद्ध माता से मोटर साइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा रास्ता पूछने के बहाने उनकी आंखें बंद कर नाक की पोंगी (कील) एवं कान की बाली निकालकर ले जाने के संबंध में थाना हुसैनगंज पर मु0अ0सं0 256/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।मु0अ0सं0 124/2026, थाना हुसैनगंज वादिनी रामप्यारी पत्नी स्व० चन्द्रपाल लोधी निवासी ग्राम भलेवा, थाना हुसैनगंज द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर दिनांक 13.06.2026 को ग्राम भलेवा में आम के बगीचे में सोते समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी सोने की नाक की पोंगी, चांदी का लॉकेट एवं चांदी की तोड़िया चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना हुसैनगंज पर मु0अ0सं0 124/2026 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम 03 अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 01.10.2026 को थाना हुसैनगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तों की तलाश एवं पतारसी सुरागरसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बेला मोड़ पर वाहनों की सघन चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान काले-लाल रंग की स्प्लेन्डर प्लस मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाई करते हुए मोटर साइकिल चालक नईम पुत्र रफीक निवासी ग्राम नट डेरा इस्लामनगर, थाना हथगांव उम्र करीब 30 वर्ष को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2300/- रुपये नकद एवं 01 अदद OPPO मोबाइल फोन बरामद हुआ। अभियुक्त नईम से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि थाना हुसैनगंज क्षेत्र में वृद्ध महिला से लूटी गयी नाक की पोंगी (कील) को उसके द्वारा अपने साथियों के साथ हथगांव कस्बे में स्थित खुशी ज्वैलर्स की दुकान पर बेचा गया था। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा खुशी ज्वैलर्स, हथगांव पहुंचकर जांच की गयी, जहां से मु0अ0सं0 256/2026 धारा 309 (4) बीएनएस, थाना हुसैनगंज से संबंधित लूटी गयी पीली धातु सोने की नाक की पोंगी (कील) बरामद की गयी तथा गुरुप्रसाद सोनी पुत्र गंगासागर निवासी ग्राम सेमरहा, थाना हथगांव उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। बरामद नाक की पोंगी (कील) की पहचान पीड़िता द्वारा घटना में लूटी गयी अपनी पोंगी (कील) के रूप में की गयी। बरामदगी एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उपरोक्त अभियोग में धारा 317 (2)/317 (5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाई की गयी। घटना में प्रयुक्त स्प्लेन्डर प्लस मोटरसाइकिल नं0 UP71BE2671 को धारा 207 एमवी एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रेषित किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share