उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिए की सदर कोतवाली क्षेत्र के शान्ती नगर के समीप जीटी रोड़ पर बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से युवक रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए पहुंचाया जाता उससे पहले ही उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र पीरनपुर मोहल्ला निवासी रहीस अहमद का 35 वर्षीय पुत्र अकील अहमद ई-रिक्शा चालक था। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात लगभग 10 बजे शान्ती नगर के समीप जीटी रोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

