उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 71 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को कुल ₹2,44,500/- के नकद पुरस्कार से किया गया पुरस्कृत। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन एवं मनोबल बढ़ाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक की सराहनीय पहल। अपराध नियंत्रण, महत्वपूर्ण घटनाओं के अनावरण, वांछित/इनामिया अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, कानून-व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण पुलिस कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारी पुरस्कृत। जनपद में प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पुलिस कर्मियों में उत्कृष्ट कार्य-संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न अवसरों पर सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए नकद पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों/शाखाओं में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा अपराध नियंत्रण, महत्वपूर्ण एवं गंभीर आपराधिक घटनाओं के सफल अनावरण, वांछित/इनामिया अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, अपराधियों की गिरफ्तारी, बरामदगी, कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने, विवेचनात्मक कार्यवाई, तकनीकी एवं ऑपरेशनल पुलिसिंग तथा अन्य महत्वपूर्ण पुलिस दायित्वों के निर्वहन में प्रदर्शित तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा, कार्यकुशलता एवं सराहनीय योगदान को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें पुरस्कृत किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा कुल 71 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए ₹500/- से ₹15,000/- तक की विभिन्न धनराशि के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। इस प्रकार कुल ₹2,44,500/- की नकद पुरस्कार धनराशि प्रदान की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अपने दायित्वों7 का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं व्यावसायिक दक्षता के साथ करते हुए अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

