उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आगामी गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज शहर के एक स्कूल में POCSO अधिनियम पर विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधीर कुमार-V ने की। इस दौरान जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, CJM आशुतोष कुमार सहित कई न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में बच्चों को POCSO अधिनियम 2012 के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, संरक्षण और अधिनियम के उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्यवाई के बारे में विस्तार से बताया गया। अधिकारियों ने बच्चों को गुड टच-बैड टच किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन या पुलिस को देने और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share