उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर आज बारहवीं वाहिनी पीएसी फतेहपुर के वाहिनी चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन सेनानायक मनोज कुमार अवस्थी आईपीएस के निर्देशन में हुआ। शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यू.बी. सिंह उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.के. सिंह, उप सेनानायक श्याम देव, सहायक सेनानायक प्रतिमा सिंह और सैन्य सहायक शिव मुनि सिंह यादव की मौजूदगी में हुआ।

वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने उत्साह के साथ रक्तदान कर एक यूनिट रक्त, चार जीवन का संदेश दिया। सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। अधिकारियों ने कहा – रक्तदान सबसे बड़ा दान है, हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आना चाहिए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share