उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने ग्राम सेवा संस्थान पहुंचकर चरखा चलाया और स्वदेशी व आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।इस दौरान जिलाधिकारी ने खादी के उत्पादित वस्तुओं एवं ग्रामोद्योगिक वस्तुओं का अवलोकन किया। उन्होंने संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों से संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली और खादी ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की। जिलाधिकारी ने खादी के प्रति समर्थन अभियान में हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संस्था के अध्यक्ष, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, वरिष्ठ सहायक सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share