उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बाईपास पर ओम साई ढाबा के समीप शुक्रवार की भोर पहर टहलने निकली वृद्ध महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली हनुमान मंदिर गढी निवासी स्व0 रामप्रसाद की 65 वर्षीय पत्नी रूकमणी देवी रोज की भांति टहलने गयी थी।

तभी ओम साई ढाबा के समीप एनएच 2 में पीछे से आ रहे वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी नाती संजय सिंह ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share