उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनाँक 02/10/26 को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान व चेयरमैन एवं जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम में सर्वप्रथम लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा में कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया ततपश्चात रेडक्रास भवन में चेयरमैन द्वारा ध्वजारोहण व सभी आजीवन सदस्यों द्वारा दोनों महापुरुषों की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया फिर 10 बजे से जिला अस्पताल रक्तकेंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में लाल बहादुर शास्त्री के प्रपौत्र विराज शास्त्री व विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी सीएमओ डॉ प्रभाकांत सिंह व डॉ राजेश कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि व रेडक्रास चेयरमैन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि को डॉ अनुराग व उनके सहयोगियों द्वारा बैज अलंकृत कर शाल, मोतियों की माला व श्री राम जी का चित्र प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट किया गया। शिविर में 08 रक्तदानियों ने रक्तदान किया एवं 15 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया।

रक्तदानियों में आशीष कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार श्रीवास्तव, नवल किशोर, कपिलकांत शर्मा, देवांशु, शहनूर आलम, राजेश कुमार, शिवम इत्यादि रहे। सभी रक्तदानियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व रेडक्रास चेयरमैन द्वारा माल्यार्पण, श्रीराम अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चेयरमैन डॉ अनुराग ने कहा कि रक्तदान महादान होता है व हर तीन महीने में रक्तदान किया जा सकता है एवं एक रक्तदान चार जिंदगियां बचाने का कार्य करता है। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय रक्तकेन्द्र से टेक्निकल सुपरवाइजर अशोक शुक्ल, पूजा तिवारी, दीपाली वर्मा, गोविंद प्रसाद, अजय कुमार सहित इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य उमेश कुमार,सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, शिवांकन श्रीवास्तव, प्रेमचन्द्र मौर्य उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

