G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के कस्बे में चार पहिया वाहन महिला को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे महिला रोड पर गिरकर घायल हो गई परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अशोक कुमार की 60 वर्षीय पत्नी मृदुला सिंह किसी काम से पैदल रोड पर जा रही थी। तभी रोड से निकला चार पहिया वाहन उनको टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे वह रोड पर गिरकर घायल हो गई हादसे की जानकारी परिजनों को हुई। तो तुरंत घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे, तभी परिजन किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share