उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के कारीकान नरिहाईपर गाँव में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।जानकारी के अनुसार कारीकान नरिहाईपर गांव निवासी चोखेलाल का 32 वर्षीय पुत्र दिलेश कुमार की मंगलवार की शाम संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर उसकी मौत हो गई। सूचना पर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई सत्य कुमार ने घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि पहले बताया गया कि उसकी करंट लगने से मौत हुई है। बाद में बताया कि फांसी लगाकर जान दे दी है। उसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह आगे की कार्यवाई करेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share