G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गरीब, वंचित और बेसहारा बच्चों को शिक्षित करने के लिए चलाई जा रही निशुल्क शिक्षा के तहत 1 जुलाई से 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के मलवां विकास खण्ड के फरीदपुर गांव स्थित चक मोहद्दीनपुर प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को स्कूल में अभिभावकों की एक बैठक का आयोजन किया गया। और प्रधानाध्यापक लतापुरी गोस्वामी ने अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया गया।

साथ ही स्कूल चलो अभियान का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में सहयोग की अपील भी किया गया। वही प्रधानाध्यापक लतापुरी गोस्वामी ने अपने समस्त शिक्षक व रसोइयां स्टॉप के साथ बच्चों को स्कूल आने के लिए गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटकों करके प्रेरित किया गया। बाद में रसोईया सहित सभी शिक्षकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह कर उसके महत्व व लाभ के बारे में बताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share