उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के शांति नगर मोहल्ला निवासी शमर अली का 30 वर्षीय पुत्र हाशिम अली बाइक पर सवार होकर थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना गांव अपनी ससुराल गया था।

वहां से लौटते समय जब अपने घर के समीप शांति नगर मोहल्ले में पहुंचा। तभी बोलेरो की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी धीरज सिंह व पायलट महेश कुमार ने उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share